विधानसभा चुनाव में महिला शिक्षकों की न लगाई जाए ड्यूटी

आजमगढ़- महिला शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ कार्यालय में हुई। जिसमें विधानसभा निर्वाचन कार्य में लगाए गए कार्मिकों की परिस्थितिजन्य दक्षता के संबंध चर्चा की गई। 

व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करे - यहां क्लिक करें

इन्हे भी पढ़े - परिषदीय स्कूल 31 से 14 जनवरी तक रहेंगे बंद, छुट्टियों में नहीं होगा कोई प्रशिक्षण

प्रशासन से मांग की गई कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए गर्भवती व धात्री महिलाओं, अस्वस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं,एकल अभिभावक और ऐसे कार्मिक जो 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं,उनकी ड्यूटी न लगाई जाए। निर्वाचन कार्मिकों को पोलिग स्टेशन पर ले जाने के लिए मालवाहक की जगह वाहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य, उपाध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव, महामंत्री डा. अंशु अस्थाना,अलका श्रीवास्तव, अंजू राय,आभा राय आदि थीं।

Jharkhand SSC CGL Recruitment 2022
पढ़ने को नहीं तैयार विधायक जी, विशेष रूप से तैयार पाठ्यक्रम में एक भी MLA एडमिशन लेने को नहीं तैयार