मूल्यांकन के पारिश्रमिक के लिए वित्त नियंत्रक बोर्ड सचिव को लिखा गया पत्र


मूल्यांकन के पारिश्रमिक के लिए वित्त नियंत्रक बोर्ड सचिव को लिखा गया पत्र

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) ने मूल्यांकन बहिष्कार के निर्णय को वापस ले लिया है। संघ मूल्यांकन के पारिश्रमिक को लेकर मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) ने स्थगित कर दिया है यह निर्णय जिला विद्यालय निरीक्षक के छात्रहित में किए गए अनुरोध के और जल्द भुगतान के आश्वासन के बाद लिया गया।

संघ नवीन पेंशन योजना के तहत शिक्षकों एवं कर्मचारियों से कटोती की गई धनराशि व सरकारी अंशदान तत्काल शिक्षकों के खाते में अंतरित कराने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाए।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को संघ को पत्र देकर अवगत कराया कि एनपीएस कटौती का अंश प्रान खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है। मूल्यांकन के पारिश्रमिक के लिए वित्त नियंत्रक, बोर्ड सचिव को पत्र लिखा गया है।

RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022 full Details
Rajasthan VDO Result 2022 घोषित डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें