PET RESULT: समूह 'ग' पदों पर भर्ती के लिए पीईटी के परिणाम जारी, अब निकलेंगी 14000 पदों पर भर्तियां

 PET RESULT: समूह 'ग' पदों पर भर्ती के लिए पीईटी के परिणाम जारी, अब निकलेंगी 14000 पदों पर भर्तियां


लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी- 2022 ) का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी में मिले स्कोर के आधार पर की जाएगी। वरीयताक्रम में ऊपर वालों को मौका दिया जाएगा।

अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि आयोग की वेबसाइट http://www.upsssc.gov.in पर किसको कितना स्कोर मिला है, इसे देखा जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं। पीईटी के लिए 3758209 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा में 2523478 शामिल हुए। परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर- 2022 को प्रदेश के सभी जिलों में 1899 केंद्रों पर आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि पीईटी अर्हकारी परीक्षा है। पीईटी- 2022 वाले आयोग द्वारा एक साल के दौरान समूह 'ग' के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।


👉 PET का रिजल्ट देखने हेतु यहाँ क्लिक करें

मानव संपदा पोर्टल पर अपने सब्जेक्ट की मैपिंग देखने के लिए इन स्टेप का प्रयोग करें


👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE

Post a Comment

0 Comments