आज कौशाम्बी आएंगे गृहमंत्री और मुख्यमंत्री
मंझनपुर (कौशाम्बी), संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तथागत की तपोस्थली कौशाम्बी आएंगे। वह दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट पर सेना के हेलीकॉप्टर से कड़ाधाम के फसइया मैदान पर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी रहेंगे।
गृहमंत्री सबसे पहले कड़ा के मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद कड़ा के शीतला धाम में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए 612 करोड़ 94 लाख की 117 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकर्पण करेंगे। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे। इसके बाद जनसभा करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के साथ दो बजकर 55 मिनट पर रवाना हो जाएंगे। वह कौशाम्बी में करीब दो घंटे 10 मिनट रहेंगे। गृहमंत्री के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box