मजदूरों के बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख, 11 से शुरू होगा अटल विद्यालय
प्रयागराज। मजदूरों बच्चों की मेधा अब अभावों के कारण दम नहीं तोड़ेगी। कोरांव में बने अटल आवासीय विद्यालय की 11 सितंबर को शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर विद्यालय भवन को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों का भी भव्य स्वागत होगा।
नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। इनका संचालन श्रम विभाग के अंतर्गत होगा। इसमें निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, कोविड से माता-पिता खोने वाले बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय में पढ़ाई तो कक्षा से 12 तक की होगी लेकिन पहले सत्र की शुरुआत छठवीं से होगी। इसमें मंडल के 80 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ है।
👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box