केन्द्रीय नौकरियों के लिए अब होगा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, इसी के आधार पर राज्य कर सकेंगे भर्तियाँ
भारत सरकार अब केंद्रीय विभागों में भर्तियां को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के जरिए करने जा रही है. इस CET परीक्षा के जरिए ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के पदों को भरा जाएगा. सीईटी परीक्षा का आयोजन नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी की ओर से किया जाएगा.उम्मीद है यदि सबकुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष सीईटी परीक्षा की शुरुआत हो सकती है. अनुमान है कि मई-जून 2024 में स्नातक स्तर सीईटी एग्जाम का आयोजन किया जा सकता है.
CET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा. इसका स्कोर कार्ड 3 साल से लिए वैध रहेगा. CET परीक्षा देश भर के 117 जिलों में निर्धारित 1000 से अधिक केंद्रों पर होगा. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सीईटी स्कोर कार्ड के आधार पर केंद्रीय विभागों के अलावा, केंद्रीय कंपनियां, राज्य सरकारें और प्राइवेट सेक्टर भी भर्तियां कर सकते हैं.
👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box