यूपी बोर्ड 12 वीं के प्रैक्टिकल 21 से 28 जनवरी तक होंगें।

 यूपी बोर्ड 12 वीं के प्रैक्टिकल 21 से 28 जनवरी तक होंगें। 


यूपी बोर्ड के 12 वीं के प्रैक्टिकल दो चरणों में होंगे। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले चरण में 21 से 28 जनवरी के बीच होनी हैं। दूसरे चरण की घोषणा जल्द होगी। स्कूलों को इसकी जानकारी दे दी गई। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को अपने प्रैक्टिकल परीक्षा की रिकॉर्डिंग डीबीआर में सुरक्षित रखनी होगी। जरूरत पड़ने पर यूपी बोर्ड द्वारा मांगी जा सकती है।

इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान के साथ साथ दूसरे विषयों के प्रैक्टिकल परीक्षा हेतु 50 अंक बाहर से आने वाले परीक्षक देंगे। जबकि 50 आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूलों के सम्बन्धित विषय के शिक्षक देंगे। 12 वीं की अनिवार्य खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा प्रधानाचार्य कराएंगे। परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अंक अपलोड किए जाएंगे। वेबसाइट 10 जनवरी से क्रियाशील होगी।


👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE

Post a Comment

0 Comments